TRENDINGक्राइमछत्तीसगढ़
Trending

BREAKING : बिना अनुमति डीजे संचालन पर सख्त कार्रवाई, डीजे वाहन जप्त…

news82express

रायपुर { न्यूज़82 एक्सप्रेस } : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल ज़ोन अंतर्गत थाना गोल बाजार क्षेत्र में बिना वैध पुलिस अनुमति के डीजे संचालन किए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कोलाहल अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत करते हुए डीजे वाहन/उपकरण जप्त किया गया है।
पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ज़ोन क्षेत्र में थाना गोल बाजार द्वारा की गई कार्यवाही में जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित डीजे संचालक कुणाल बावले, जो मूलतः जिला धमतरी का निवासी है, द्वारा बिना वैध पुलिस अनुमति के डीजे का संचालन किया जा रहा था, जिससे सार्वजनिक शांति भंग होने की स्थिति निर्मित हो रही थी।उल्लेखनीय है कि पूर्व में डीसीपी सेंट्रल ज़ोन की अध्यक्षता में डीजे, साउंड सिस्टम, धुमाल पार्टी एवं टेंट संचालकों की बैठक आयोजित कर स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि बिना अनुमति किसी भी स्थिति में डीजे का संचालन नहीं किया जाएगा। साथ ही आगामी दिनों में छात्रों की परीक्षाओं के समय को दृष्टिगत रखते हुए शोर-शराबे से परहेज करने की अपील भी की गई थी।पूर्व में दी गई चेतावनी एवं अपील के बावजूद नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन को जप्त किया गया है।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा अवधि एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध डीजे संचालन पर आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, तथा बिना अनुमति संचालन करने वालों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button