TRENDINGछत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending

शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु 02 माह की विशेष कार्ययोजना तैयार…

news82express

रायपुर { न्यूज़ 82 एक्सप्रेस } : बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं बाधारहित बनाने के उद्देश्य से प्रमुख मार्गों को नो वेंडर जोन एवं पार्किंग फ्री जोन घोषित किए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत मुख्य सड़कों पर अवैध ठेला-गुमटी एवं अनियंत्रित पार्किंग को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा, जिससे यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित हो सके। साथ ही, शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों के 50-50 मीटर की परिधि में नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन लागू किया जाएगा। इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की वाहन पार्किंग अथवा अस्थायी व्यवसायिक गतिविधि प्रतिबंधित रहेगी। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी जिसका नगर निगम कमिश्नर श्री विश्वदीप द्वारा बताया गया कि अभियान चलाते हुए सभी प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है, अतः पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी की जिम्मेदारी है कि ऐसे क्षेत्र में सतत निगाह रखें ताकि पुनः कोई अतिक्रमण ना कर सके ।साथ ही उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में नगर निगम द्वारा रायपुर पुलिस का हरसंभव मदद दिया जाएगा ।

बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा शहर से होकर गुजरने वाले रिंग रोड नम्बर 01 अंतर्गत टाटीबंध चौक से जोरा ब्रिज तक पार्किंग मुक्त किये जाने हेतु रिंग रोड के नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े पाए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध भी लगातार विशेष अभियान चलाकर सख्त दण्डात्मक कार्रवाई किये जाने निर्देशित किया गया। रिंग रोड नम्बर 01 में भी यातायात पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा नोपार्किंग के विरूद्ध अभियान चलाकर अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई के साथ-साथ आवश्यकतानुसार क्रेन, टोइंग की कार्रवाई कर दण्डात्मक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button