क्राइमछत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BREAKING NEWS : महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला: भाठागांव में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप…

रायपुर, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की घटना ने क्षेत्र में मचाई सनसनी

BREAKING NEWS : रायपुर।शहर के भाठागांव क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि 4 से 5 युवकों ने मिलकर महिलाओं और युवतियों पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें कई महिलाओं को गंभीर चोटें आईं हैं। इस पूरी घटना से क्षेत्र में आतंक और नाराजगी का माहौल है।

घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है, जहाँ देवा सोनकर, मोहन सोनकर और लक्ष्मण सोनकर, सभी भाठागांव के निवासी बताए जा रहे हैं, पर आरोप है कि उन्होंने मजदूरी करने वाली महिलाओं के साथ अशब्दों का प्रयोग, धक्का-मुक्की और फिर शारीरिक हमला किया। घायल महिलाओं को तत्काल चिकित्सकीय उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों के सिर, हाथ, पैर सहित शरीर के कई हिस्सों पर चोट के स्पष्ट निशान पाए गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झगड़े की शुरुआत किसी बहुत ही मामूली बात पर हुई, लेकिन हमलावरों ने स्थिति को बेहद गंभीर बना दिया। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि न सिर्फ उन्हें मारा गया, बल्कि अपमानित भी किया गया। पीड़िता मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालती हैं, और इस तरह की हिंसा उनके लिए आर्थिक और मानसिक दोनों स्तरों पर आघात का कारण बनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button