TRENDINGछत्तीसगढ़रायपुर
Trending

शहर को अतिक्रमण मुक्त करने चलाया अभियान, लगभग 25 अवैध ठेले जब्त…

news82express

रायपुर { न्यूज़ 82 एक्सप्रेस } : राजधानी में यातायात को सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से ‘टीम प्रहरी’ अभियान के तहत व्यापक अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई।

यह अभियान पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप तथा यातायात पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान में एएसपी यातायात विवेक शुक्ला, नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह, जोन 2 के जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, जोन 4 के जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव एवं जोन 5 के जोन कमिश्नर खीरसागर नायक सहित संबंधित अधिकारी और उड़न दस्ता टीम शामिल रही। प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई

अभियान के तहत जोन 2, 4 और 5 क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ेश्वर मंदिर चौक से पुरानी बस्ती, लाखेनगर, सुंदर नगर रोड और पंडरी मार्ग तक बाजार क्षेत्रों में सघन जांच की गई। दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण न करने की सख्त समझाइश दी गई और चेतावनी दी गई कि भविष्य में सड़क पर सामान पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित कब्जाधारी की होगी।

25 अवैध ठेले जब्त, ₹37,000 का ई-चालान

अभियान के दौरान लगभग 25 अवैध ठेलों को जब्त कर सड़क को अतिक्रमणमुक्त किया गया। साथ ही सड़क पर कब्जा करने वाले दुकानदारों पर कुल लगभग ₹37,000 का ई-चालान कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।इसके अतिरिक्त, विभिन्न मार्गों पर बनाए गए अवैध शेड एवं पाटों को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया।

यातायात व्यवस्था में सुधार

लगातार चल रहे इस अतिक्रमणरोधी अभियान से राजधानी के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में यातायात सुगम और सुव्यवस्थित हुआ है। आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिल रही है और आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुचारु हुआ है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ‘टीम प्रहरी’ अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button