छत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BREAKING NEWS : आईटीआई सद्दू में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया पौधारोपण…

डॉ. सिंह ने किया पौधारोपण

BREAKING : छत्तीसगढ़ सरकार की पर्यावरण संरक्षण की महत्वाकांक्षी पहल प्रोजेक्ट हरियर पाठशाला के अंतर्गत रायपुर जिले में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज रायपुर के आईटीआई सद्दू परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों और अधिकारियों से आह्वान किया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें सुरक्षित और हरा-भरा बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि हरियर पाठशाला अभियान न केवल विद्यालयों बल्कि पूरे समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहा है। इस तरह के कार्यक्रमों से आने वाली पीढ़ियों को हरियाली और स्वच्छ वातावरण का उपहार मिलेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, जिला रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल, आईटीआई सद्दू के प्राचार्य मेजर नरेंद्र उपाध्याय सहित संस्था के अधिकारी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button