HEALTHTRENDINGछत्तीसगढ़वायरल ख़बरें
Trending

HEALTH : मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु साइकिल रैली का आयोजन…

NEWS82EXPRESS

दुर्गा महाविद्यालय में आज मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली दुर्गा महाविद्यालय एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। रैली का नेतृत्व महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग, एनसीसी एयर विंग एवं आर्मी विंग के छात्र-छात्राओं ने किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली दुर्गा महाविद्यालय से प्रारंभ होकर जय स्तंभ चौक, घड़ी चौक होते हुए तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक गई। रास्ते भर छात्रों ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु नारे लगाए और संदेश दिए कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शकुंतला दुल्हानी, एयर एनसीसी के स्क्वाड्रन लीडर डॉ. विजय कुमार चौबे, हिंदी विभाग से डॉ. लोकेश सिंहा, एवं आर्मी एनसीसी की केयरटेकर अधिकारी कविता भारती उपस्थित रहीं।

रैली के समापन पर छात्र-छात्राएं पुनः साइकिल से दुर्गा महाविद्यालय लौटे, जहाँ उपप्राचार्य डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “मानसिक रूप से स्वस्थ रहना उतना ही आवश्यक है जितना कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना। जीवन में संतुलन और सकारात्मक सोच बनाए रखना मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी है।”

इस कार्यक्रम को जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्ट साइकाइट्रिक सोशल वर्कर मिस लीना सिंह के सहयोग से आयोजित किया गया।

रैली में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व का संदेश प्रसारित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button