सरस्वती शिशु मंदिर टिकरापारा में ‘नमामि भारतम्, वंदे मातरम्’ कार्यक्रम संपन्न…
news82express

रायपुर ( न्यूज 82एक्सप्रेस) : सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, टिकरापारा यादव मोहल्ला द्वारा अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की योजना अनुसार ‘नमामि भारतम्, वंदे मातरम्’ कार्यक्रम का आयोजन हरदोलाला मंदिर परिसर, टिकरापारा में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भानु मिश्रा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पत्रकार संघ, मुख्य वक्ता श्री प्रभात मिश्रा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री अवधेश जैन तथा विशेष अतिथि श्री दीपक सोनी, प्रांतीय प्रमुख रहे। कार्यक्रम के संयोजक श्री देवांश तिवारी एवं सह संयोजक श्री नवीन गौतम रहें। कार्यक्रम में मंच संचालन श्रीमती मंजूलता यादव ने किया।
विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माताओं एवं महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।
मुख्य वक्ता श्री प्रभात मिश्रा ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा वंदे मातरम् के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं समर्पण व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से वार्ड पार्षद श्री प्रमोद कुमार साहू, श्री आशीष धनगर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


