BREAKING : आर के सारडा विद्या आश्रम स्कूल में आठवें वार्षिक उत्सव के अवसर पर आयोजित कलाभिव्यक्ति महोत्सव में मंच पर विद्यार्थियों ने नव रसों को अभिव्यक्त करते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर वेदान्तिक त्रिपाठी ने रौद्र रस पर रौंगटे खड़े करने वाली प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में रामकृष्ण आश्रम, रायपुर के सचिव अव्यात्मानंद ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि विद्यालयों का संचालन और अच्छी शिक्षा की व्यवस्था करना समाज की सबसे बड़ी सेवा है।विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अजीत सील ने कहा कि विद्यार्थियों ने जीवंत प्रस्तुति दी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के विकास के लिए आवश्यक है।वार्षिक उत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य अमरकांत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।
Related Articles
Check Also
Close



