रायपुर में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि, 40 दीप प्रज्वलित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि…
www.news82express

रायपुर [न्यूज़ 82 एक्सप्रेस] : प्रत्युषा फाउंडेशन द्वारा पुलवामा में शहीद हुए 40 वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वॉर्ड क्रमांक 65 स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, मठपारा रायपुर में संपन्न हुआ।
संस्था की अध्यक्ष प्रीति दास मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए गए तथा 40 दीपक प्रज्वलित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विद्यालय का वातावरण अत्यंत भावुक हो गया और उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शहीदों की स्मृति में चित्रकला, भाषण एवं गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सैनिक एसपीजी/एनएसजी कमांडो (प्रधानमंत्री सुरक्षा) विजयकांत शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती जयश्री नायक (पार्षद, मठपारा एवं उप नेता प्रतिपक्ष), अरविन्द ओझा (अध्यक्ष, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन सर्व युवा परिषद), कन्हैया अग्रवाल (वरिष्ठ कांग्रेस नेता), डॉ. सुनील कुमार ओझा (सीईओ, एसके केयर हॉस्पिटल पचपेड़ी नाका), विद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीना पांडे, संस्था की उपाध्यक्ष अर्चना वोरा, उपाध्याय शशि यादव, उप सचिव आयुष मिश्रा, विद्या भट्ट सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, 200 से अधिक छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

