क्राइमछत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending

60 एकड़ मे हो रही अवैध प्लॉटिंग पर चला निगम का बुलडोज़र,कार्यवाही…

अवैध प्लाटिंग कर्त्ता डेवलपर के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने नामजद एफआईआर दर्ज करवाने कार्यवाही

BIG BREAKING : आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता सहित रायपुर नगर निगम जोन 8 के नगर निवेश विभाग के अन्य सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 हीरापुर जरवाय क्षेत्र अंतर्गत वाशु लॉजिस्टिक पार्क मेसर्स सी के डेवलपर्स प्रो स्वप्निल अग्रवाल पिता श्री चंद्र कुमार अग्रवाल द्वारा बिना कॉलोनी विकास अनुज्ञा लिए तथा बिना नगर पालिक निगम रायपुर से कॉलोनी विकास अनुमति के लगभग 60 एकड़ भूमि में खसरा नंबर 2/24-39-45-46-66-74, 4/3, 5/2, 6/4, 7/4, 10/2-3-4, 12/1-3, 15/6-11, 16/2 पर अवैध प्लाटिंग की गयी थी, जिसे रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 की नगर निवेश विभाग की टीम ने जेसीबी ,पोकलेन मशीन की सहायता से स्थल पर किये गए अवैध सी सी रोड को तोड़ने की कार्यवाही की गयी एवं अवैध मुरूम रोड को काटा एवं एवं बिना अनुमति के निर्मित 10 बॉउंड्रीवाल सहित अवैध प्लॉटिंग कर बना रहे अवैध भवनो को हटाने की कार्यवाही की गयी गया। अवैध प्लॉटिंग करने वाले के विरुद्ध प्रक्रिया के अंतर्गत नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्यवाही करने सम्बंधित क्षेत्र के पुलिस थाना में नामजद एफआईआर दर्ज करने हेतु निर्देशानुसार पत्र लिखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button