TRENDINGक्राइमरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BREAKING : शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ा हटाने गए पार्षद के साथ गाली गलोच…

news82express

रायपुर ( न्यूज 82एक्सप्रेस) : नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद के वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने थाना मंदिर हसौद में लिखित शिकायत देकर शासकीय आबादी भूमि पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण कार्य को लेकर कार्रवाई की मांग की है।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बलवंत उर्फ जुगलकिशोर यादव एवं श्रीमती शांता कोशरिया द्वारा वार्ड क्रमांक 05 में सहकारी सोसायटी बैंक के पीछे स्थित शासकीय आबादी भूमि पर अवैध कब्जा करने की नीयत से कॉलम निर्माण के लिए गड्ढे खोदे गए हैं तथा मौके पर रेत-गिट्टी डालकर निर्माण की तैयारी की जा रही है।

पार्षद प्रतिनिधि ने यह भी आरोप लगाया गया है कि बलवंत उर्फ जुगलकिशोर यादव शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कराने का कार्य करता है और इस मामले में श्रीमती शांता कोशरिया उसका सहयोग करती हैं। पार्षद प्रतिनिध के अनुसार, अवैध कब्जे का विरोध करने पर गाली-गलौज, विवाद और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दिए जाने की आशंका भी जताई गई है।

राकेश जायसवाल ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रावधानों के तहत शासकीय संपत्ति पर कथित अतिक्रमण, आपराधिक धमकी एवं अन्य संबंधित धाराओं में जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही मौके पर रखी निर्माण सामग्री जब्त कर अवैध निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button