BREAKING : ईंधन की कोई कमी नहीं: अफवाहों से बचें, शिकायत के लिए जारी किया नंबर…
news82express

रायपुर ( न्यूज 82एक्सप्रेस) :प्रदेश में घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और इनकी उपलब्धता की निरंतर निगरानी की जा रही है । मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक के बाद 13 मार्च 2026 को एक विशेष निगरानी समिति का गठन किया गया है ताकि आपूर्ति सुचारू बनी रहे । प्रशासन ने जमाखोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए अब तक 102 स्थानों पर छापेमारी कर 741 सिलेंडर जब्त किए हैं, जिनमें सबसे अधिक कार्रवाई रायपुर और बिलासपुर में हुई है राज्य के 5 बॉटलिंग प्लांट पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं और 540 वितरकों के माध्यम से रिफिल सिलेंडर नियमित रूप से पहुंचाए जा रहे हैं । उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे रिफिल बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल रखें और किसी भी प्रकार की कमी की अफवाहों पर ध्यान न दें । किसी भी शिकायत के लिए विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-233-3663 या 1967 पर संपर्क किया जा सकता है ।




