
रायपुर। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर सुंदर नगर चौक में विशाल एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन कृष्ण शर्मा (चिंटू) के नेतृत्व में किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। दोपहर से शुरू हुए इस भंडारे में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाया।


