क्राइमरायपुर
Trending

अपना अड्डा कैफे संचालक निशांत महाराज की पिस्टल के साथ फोटो वायरल…

News82express

रायपुर ( न्यूज 82 एक्सप्रेस) : राजधानी रायपुर में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद शहर में आईपीएस अधिकारियों से लेकर एसीपी अधिकारियों का जमावड़ा लगातार बना रहता है, लेकिन कुछ अपराधी अब भी पुलिस को चुनौती देने के लिए तत्पर दिखाई दे रहे हैं। इन अपराधियों का नया तरीका सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें वायरल करना है। ऐसा ही एक मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां कैफे संचालक निशांत महाराज ने अपनी पिस्टल टेबल पर रखकर फोटो खिंचाई और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि इस तरह की हरकतें करना गंभीर अपराध है। चाहे तस्वीर वास्तविक हो या AI तकनीक से बनाई गई हो, इसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

ये वही महराज है जिनकी हालही में पुलिस वाले से बहस करते वीडियो वायरल हुआ था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button