TRENDINGछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

विधायक पुरन्दर मिश्रा के जन्मदिन पर समर्थको ने किया जरूरतमदों के लिए रक्तदान विधायक पुत्र सौरभ मिश्रा सहित 100 लोगों ने किया रक्तदान…

भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने लड्डू से किया वज़न तुला, सैकड़ों ने दी शुभकामनाएं

न्यूज 82एक्सप्रेस : बता दें कि 3 अक्टूबर 2025 को रायपुर उत्तर के लाडले विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने अपना 66वां जन्मदिन मनाया जहां सुबह से ही समर्थको द्वारा बधाई एवं शुभकामना देने के लिए बाजा-गाजा एवं जिवेत शरद् शतम्, शतायु हो दिर्घायु हो के नारे के साथ निवास एवं कार्यालय पर ताता लगा रहा है। इस अवसर पर गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में श्री बालाजी रक्त केन्द्र द्वारा जरूरतमदों के लिए रक्त दान शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें विधायक पुत्र सौरभ मिश्रा सहित लगभग 100 समर्थकों ने अपना रक्तदान किया।

विधायक श्री मिश्रा के जन्मदिन पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा कई प्रकार के उपहार बुके, साल, श्रीफल स्मृति चिन्ह व अन्य उपहारों के साथ विधायक श्री मिश्रा को जन्मदिन का बधाई दिया गया। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा तेलीबांधा मंडल द्वारा लड्डू से विधायक पुरन्दर मिश्रा का बजन तौल किया गया और केक काट कर अपने नेता का जन्म उत्सव मनाया गया साथ ही भाजपा फाफाडीह मंडल पूर्व महामंत्री अखिलेश पवार एवं टीम द्वारा जय जगन्नाथ झूला सप्रेम भेंट किया गया।

बधाई एवं शुभकानाओं की दौर में विशेष रूप से रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता, अध्यक्ष सलीम राज, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेष ठाकुर अकबर अली, पियुष मिश्रा, गुणनीधि मिश्रा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र गंडेचा, संदीप जंघेल, दलविंदर सिंह बेदी, राम प्रजापति, अखिलेश पवार, महेन्द्र खोड़ियार, संतोष साहू, प्रमोद साहू, कैलाश बेहरा, महेश ध्रुव, संतोष हियाल, प्रदीप वर्मा स्थानीय समस्त भाजपा प्रदेश, जिला, मंडल के वर्तमान पूर्व जनप्रतिनिधीयों सहित भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकरी व मीडिया साथियों के साथ बड़ी संख्या में समर्थको कार्यकर्ताओं एवं स्थानीयजनों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button