TRENDINGधार्मिकरायपुर
Trending

KKPL-2026: द्रोणाचार्य रायपुर और चाणक्य चैलेंजर्स सेमीफाइनल में…

News82express

रायपुर ( न्यूज 82एक्सप्रेस) : कान्यकुब्ज प्रीमियर लीग-2026 के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबलों में द्रोणाचार्य रायपुर और चाणक्य चैलेंजर्स रायपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता का आयोजन कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल के तत्वावधान में कान्यकुब्ज युवा मंडल द्वारा सुभाष स्टेडियम में किया जा रहा है।

पहले मैच में द्रोणाचार्य रायपुर और भारद्वाज ब्लास्टर बस्तर के बीच मुकाबला हुआ। द्रोणाचार्य रायपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना किसी विकेट के नुकसान पर 224 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रोहित तिवारी ने नाबाद 140 रन और उत्कर्ष मिश्रा ने नाबाद 71 रन की बेहतरीन पारी खेली। जवाब में भारद्वाज ब्लास्टर बस्तर की टीम 4 विकेट पर 183 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

दूसरे मैच (पुल-बी) में चाणक्य चैलेंजर्स और परशुराम इलेवन आमने-सामने थे। चाणक्य चैलेंजर्स ने 4 विकेट खोकर 184 रन बनाए, जिसमें शैंकी दीक्षित की नाबाद 133 रनों की विस्फोटक पारी शामिल रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए परशुराम इलेवन 7 विकेट पर 134 रन ही बना सकी।

इन जीतों के साथ द्रोणाचार्य रायपुर और चाणक्य चैलेंजर्स रायपुर ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। कल पहला सेमीफाइनल महाकाल इलेवन और द्रोणाचार्य इलेवन के बीच, जबकि दूसरा मुकाबला महर्षि विश्वामित्र इलेवन और चाणक्य चैलेंजर्स के बीच खेला जाएगा।

आज के मैच में समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राजकुमार दीक्षित, पदाधिकारीगण और युवा मंडल के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ शासन में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अंजय शुक्ला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button