TRENDINGछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

EXCLUSIVE : बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार को दी चेतावनी…

युवा कांग्रेस का बिजली बिलों की बढ़ोत्तरी के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, जनविरोधी नीतियों पर भाजपा को घेरा

BREAKING : छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने आज पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार आंदोलन की शुरुआत की। प्रदेश के सभी ब्लॉकों में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली कार्यालयों के सामने प्रदर्शन करते हुए बढ़े हुए बिजली बिलों को जलाया और “बिजली चोर – गद्दी छोड़” जैसे नारों से माहौल को आंदोलित कर दिया।

जनता बिजली दरों की मार से त्रस्त है। महंगाई और बेरोजगारी ने पहले ही आम आदमी की कमर तोड़ दी है, वहीं भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही कांग्रेस की ‘हाफ बिल योजना’ को बंद कर बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी कर दी है। पहले जहाँ 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलती थी, अब गरीब, मध्यम वर्ग और किसान वर्ग महंगे बिलों से परेशान हैं।

राजधानी रायपुर में पाँच प्रमुख स्थानों पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा:

“भाजपा सरकार केवल जनता की जेब काटने का काम कर रही है। कांग्रेस ने हमेशा राहत देने की नीति अपनाई, जबकि भाजपा सरकार ने वादाखिलाफी करते हुए जनता को बोझ में धकेल दिया है। यह आंदोलन केवल शुरुआत है – आने वाले दिनों में और भी बड़े स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन किए जाएंगे।”

युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली दरों में की गई वृद्धि वापस नहीं ली गई और बंद की गई योजनाओं को बहाल नहीं किया गया, तो आंदोलन और अधिक उग्र रूप लेगा। यह लड़ाई केवल बिजली बिलों की नहीं, जनता के अधिकारों और न्याय की लड़ाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button