BREAKING NEWS : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय पुस्तक मेला आयोजित..
छात्रों में पठन-पाठन संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन

BREAKING : छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष्य में, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय पुस्तकालय एवम संदर्भ संग्रहालय ” प्रज्ञा ” में दो दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, कवि एवम साहित्यकार डॉ. संजय अलंग जी उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में डॉ. अलंग ने विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व से अवगत कराया और उन्हें ज्ञान की दुनिया में गोता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि किताबें सिर्फ जानकारी का भंडार नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाली मार्गदर्शक होती हैं।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति श्री महादेव कावरे और कुलसचिव श्री सुनील कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति श्री कावरे ने छात्रों को संबोधित किया और ऐसे आयोजनों की सराहना की। इस आयोजन के संयोजक जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मोहंती थे।
उद्घाटन समारोह के बाद, अतिथियों और विद्यार्थियों ने परिसर में वृक्षारोपण किया, जिसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष श्री पंकज नयन पाण्डेय, विभागाध्यक्ष डॉ आशुतोष मांडवी, विभागाध्यक्ष श्री शैलेंद्र खंडेलवाल एवं विभागाध्यक्ष डॉ नृपेंद्र शर्मा भी उपस्थिति रहे अतिथि व्याख्याता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे |




