क्राइमरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BREAKING NEWS : चोरी को दिया अंजाम, सीसीटीवी डीवीआर को किया पार….

www.news82express.in

BREAKING  : राजेन्द्रनगर इलाके की गंगा विहार कॉलोनी निवासी बीएसएनएल के एक रिटायर्ड कर्मी के सूने मकान में घुसे चोरों ने आलमारी व लॉकर तोड़ डाले। कीमतों सामानों के अलावा चोर भागते समय पोर्च में खड़ी दो दुपहिया भी ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट रतन पोद्दार ने लिखाई है। उनके मुताबिक वे अपने पारिवारिक कार्य से 10 फरवरी की शाम मकान में ताला लगाकर जबलपुर गए थे। सोमवार को लौटते समय ट्रेन में उनके पास के किराएदार दीपेश ने फोन करके चोरी की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि श्री पोद्दार घर लौटे तो पता चला कि चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़ दिया है। भीतर कमरे में रखी आलमारी व लॉकर भी तोड़े गए हैं। पोर्च में खड़ी दो दुपहिया सीजी 24ई 9591 तथा 04 के यू 6946 चोरी चली गई है। इसके अलावा कमरे से मोबाइल फोन भी गायब है। यह भी जानकारी मिली है कि श्री पोद्दार का मकान सीसीटीवी कैमरे से कवर्ड है लेकिन चोर कैमरे का डीवीआर भी ले गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button