छत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BREAKING NEWS: पुरंदर मिश्रा को मिला सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान, रायपुर संभाग में रहे प्रथम – News82express

पुरंदर मिश्रा को मिला सम्मान

BREAKING NEWS: मुख्यमंत्री निवास, अटल नगर (नवा रायपुर) में आयोजित एक भव्य समारोह में उत्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा को संगठनात्मक उत्कृष्टता और समाजसेवा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें प्रदेश स्तर पर 9वां और रायपुर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जो उनकी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता और सक्रिय जनसंपर्क का प्रतिफल है।

यह सम्मान श्री मिश्रा के निरंतर प्रयासों और कार्यकर्ताओं से उनके गहरे जुड़ाव का परिणाम है। उन्होंने उत्तर विधानसभा में सदस्यता अभियान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया, जिससे पूरे प्रदेश में एक प्रेरणादायक मिसाल कायम हुई।

सम्मान प्राप्त करने के बाद विधायक श्री मिश्रा ने कहा,

“यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि उत्तर विधानसभा की जनता और संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का है। आप सभी के सहयोग और विश्वास ने ही यह उपलब्धि संभव बनाई है। मैं सदैव संगठन और जनता की सेवा के लिए समर्पित रहूंगा।”

समारोह में प्रदेश के उन सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने सदस्यता अभियान में उल्लेखनीय योगदान देकर संगठन की मजबूती सुनिश्चित की।

इस गरिमामयी अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री श्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय जामवाल सहित प्रदेशभर से आए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का माहौल उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक एकता के संकल्प से भरा हुआ था। इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं में नई प्रेरणा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को और प्रबल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button