BREAKING NEWS: ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से चाकू की नोंक पर मोबाइल लूटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोp…
चाकू की नोक पर मोबाइल छीना

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी नगर में आज दोपहर करीब 12 बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई जिसमें ब्लिंकिट कंपनी का एक डिलीवरी बॉय “लेमन” जब ग्राहक को ऑर्डर देने बंजारी नगर पहुंचा, तभी इलाके में रहने वाला एक युवक अमित, जो नशे का आदी बताया जा रहा है, ने चाकू की नोंक पर उसका महंगा मोबाइल फोन लूट लिया।
पीड़ित डिलीवरी बॉय ने बताया कि वह रोजाना की तरह ऑर्डर डिलीवर कर रहा था, तभी अचानक अमित ने उसे रोका, डराने-धमकाने लगा और चाकू दिखाकर उसका मोबाइल छीन लिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। खास बात यह है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। बताया जा रहा है कि अमित पहले भी कई बार इस तरह की हरकतें कर चुका है और मोहल्ले में डर का माहौल बना चुका है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे कई बार इस संबंध में पुलिस से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन पुलिस हर बार अनदेखा कर देती है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही और निष्क्रियता के कारण ही अमित जैसे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
हाल ही में दो महीने पहले की घटना है डीडी नगर में ही नशेड़ी ने एक व्यक्ति पर जान लेवा हमला कर उसकी जान ले ली थी लगातार डीडी नगर में ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं इस पर शासन ना प्रशासन कोई उच्च कदम उठा रहे हैं इसको देखते हुए इलाके वासी भयभीत है ऐसे में क्या कोई अपना काम आसानी से कर पाएगा मोहल्ले वासियों का आरोप है की रात भर यह नशेड़ी यहां पर नशा करते हैं और मोहल्ले वासियों को परेशान करते हैं रात में ना पुलिस का कोई ग्स्त न प्रशासन की कोई कार्रवाई होती है इससे नशेड़ियों का हौसला और बुलंद हो रहा है
अब सवाल यह उठता है कि कब तक ऐसे नशेड़ी और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आम जनता और मेहनतकश लोगों को यूँ ही डराते-धमकाते रहेंगे? पीड़ित परिवार और मोहल्ले वालों ने मांग की है कि अमित के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो और ऐसे मामलों में पुलिस तत्काल एक्शन ले, ताकि शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे।



