छत्तीसगढ़धार्मिकरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BIG BREAKING : राज्य माता की मांग पर उग्र विरोध, युवक ने काटी, देखे वीडियो…

News82express

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने की मांग को लेकर राजनीतिक और सामाजिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इसी क्रम में अब यह मुद्दा उग्र विरोध के रूप में सामने आया है। बलौदाबाजार निवासी जीवन साहू ने सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए अपनी एक उंगली काटकर विरोध दर्ज कराया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राजधानी रायपुर में गौ रक्षक आदेश सोनी द्वारा उंगली त्याग किए जाने के बाद यह मुद्दा और तेज हो गया था। आदेश सोनी लंबे समय से गौ रक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने की मांग को लेकर सरकार को लगातार पत्र भेजे थे। इसके बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं होने से गौ रक्षकों में नाराजगी बढ़ती गई।

इसी कड़ी में बलौदाबाजार निवासी जीवन साहू ने 14 दिसंबर को गिरौधपुरी धाम, रायपुर में संकल्प लिया था कि यदि 14 से 18 दिसंबर चल रहे सत्र के बीच सरकार द्वारा गौ माता के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो वे अपनी एक उंगली त्याग देंगे। तय समय सीमा के बाद भी सरकार की ओर से कोई घोषणा नहीं होने पर जीवन साहू ने 24 दिसंबर को अपनी उंगली त्याग दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button