छत्तीसगढ़धार्मिकरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BREAKING: छत्तीसगढ़ बंद का असर दुर्गुकोंदल में भी दिखा…

News82express

BREAKINGदुर्गुकोंदल। ईसाई मिशनरियों द्वारा कथित जबरन धर्मान्तरण के विरोध में आहूत छत्तीसगढ़ बंद का दुर्गुकोंदल में व्यापक असर देखने को मिला। बंद को सर्व समाज का समर्थन मिला, जिसके चलते नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरे दिन बंद रहे और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

सुबह से ही गोंडवाना समाज और सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरे। समाज के संरक्षक रामचंद्र कल्लो एवं श्रीमती शकुंतला नरेटी के नेतृत्व में लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मिशनरियों द्वारा आदिवासी समाज की धार्मिक आस्था में हस्तक्षेप किया जा रहा है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बंद के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन द्वारा एहतियातन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। धर्मान्तरण के मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया और सभी ने एक स्वर में ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button