TRENDINGक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर
Trending

ऑपरेशन समाधान: 1000 से ज्यादा बाहरी लोगों की जांच, 100 संदिग्ध हिरासत में…

News82express

रायपुर।बांग्लादेश में जारी हिंसा और संभावित घुसपैठ की आशंका के बीच राजधानी रायपुर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस ने मंगलवार तड़के ‘ऑपरेशन समाधान’ के तहत बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए शहर के कई इलाकों में एक साथ सघन सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया।

एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह की मौजूदगी में सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच मोवा, खमतराई, टिकरापारा, उरला और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस टीमों ने दबिश दी। इस दौरान 1,000 से अधिक बाहरी लोगों की तस्दीक की गई, जबकि 100 से ज्यादा संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

ऑटो चालक, मजदूर और अस्थायी रहवासी जांच के घेरे में अभियान के दौरान ऑटो चालक, दिहाड़ी मजदूर और अस्थायी रूप से शहर में रह रहे लोगों को पुलिस लाइन लाया गया, जहां उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। कई लोगों के पास आधार, पहचान पत्र और पते से जुड़े दस्तावेज अधूरे पाए गए।

डिजिटल और तकनीकी जांच भी जारी

पुलिस द्वारा संदिग्धों के मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल्स और डिजिटल गतिविधियों की तकनीकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्धों के पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश बॉर्डर से जुड़े होने की आशंका भी सामने आई है।

सुरक्षा में कोई चूक नहीं – पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बांग्लादेश में हालिया हालात को देखते हुए राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की गई है। सत्यापन और जांच पूरी होने तक अभियान जारी रहेगा, ताकि किसी भी तरह की अवैध घुसपैठ, संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा खतरे को समय रहते रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button