HEALTHTRENDINGछत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत अर्बन पीएचसी मोवा में हुआ स्वास्थ्य शिविर…

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत मोवा अर्बन पीएचसी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं और बच्चों को बहुविध स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत 29 सितम्बर 2025 को अर्बन पीएचसी मोवा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने की, वहीं मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद श्री मोहन लाल साहू उपस्थित रहे। शिविर में शहरी कार्यक्रम प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, अस्पताल प्रभारी डॉ. पी. लाल समेत समस्त स्वास्थ्य स्टाफ मौजूद था।

शिविर में महिलाओं और बच्चों को विभिन्न सेवाएं प्रदान की गईं जिनमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख एवं स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, एनीमिया, टीबी और सिकलसेल रोग की जांच शामिल रही। साथ ही स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र, ईएनटी, त्वचा, मानसिक स्वास्थ्य और दंत चिकित्सक द्वारा परामर्श व उपचार किया गया। गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच (ANC), बच्चों का टीकाकरण और पोषण परामर्श भी किया गया।

विशेष रूप से स्कूली बच्चों की आंखों की जांच कर निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, किशोरियों को गिफ्ट बाउचर प्रदान किए गए और 04 नागरिकों के वय वंदना एवं आयुष्मान कार्ड बनाए गए। रिपोर्ट के अनुसार जनरल ओपीडी 92, नेत्र संबंधी 73, स्त्री रोग 56, शिशु रोग 26, दंत रोग 18 मरीजों का पंजीयन हुआ।

यह अभियान 2 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न सीएचसी और पीएचसी केंद्रों में आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” की परिकल्पना को साकार करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button