HEALTHTRENDINGछत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending

खो-खो पारा में “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत विशाल स्वास्थ्य शिविर एवं सम्मान समारोह सम्पन्न…

रायपुर, सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत आज शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खो-खो पारा में “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान के तहत निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति रायपुर एवं नगर पालिक निगम रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसका संचालन जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया।

मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

स्वास्थ्य शिविर के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल थे। उनके साथ मंच पर रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौर तथा जोन क्रमांक 5 के पार्षद श्री अम्बर अग्रवाल उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी, सीएचसी प्रभारी डॉ. सुब्रत सिंह ठाकुर तथा खो-खो पारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्त टीम भी शिविर में मौजूद रही।


स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक लाभ

शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और निःशुल्क विशेषज्ञ परामर्श व उपचार प्राप्त किया।विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सामान्य रोग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया, अस्थि रोग, नाक-कान-गला, नेत्र रोग एवं हृदय रोग जैसे विभागों में सेवाएं दीं।


1108 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, 215 कर्मवीरों का सम्मान

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में 1108 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 215 लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें सफाई कर्मचारी, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य सेवा क्षेत्र के लोग शामिल थे।उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना और समाज को सशक्त करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button