तेलीबांधा में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित…
News82express

रायपुर ( न्यूज 82एक्सप्रेस) : भारतीय जनता पार्टी तैलीबांधा मंडल द्वारा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के वैचारिक मार्गदर्शन हेतु दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ का आयोजन खमारडीह स्थित सिंधु पैलेस में किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जहां पार्टी की नीतियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा की उपस्थिति में हुई। मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जमवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी श्री अवधेश जैन, शहर जिला प्रभारी श्री राजेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर, जिला प्रशिक्षण प्रभारी श्री अमित माहेश्वरी, महामंत्री श्री गुंजन प्रजापति, उपाध्यक्ष श्री अकबर अली, मंडल प्रशिक्षण अभियान प्रभारी श्री हरिश सिंह ठाकुर, श्री संतोष सिमा साहू, श्रीमती संजना हियाल सहित कई पार्षद एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन तैलीबांधा मंडल अध्यक्ष श्री दलविंदर सिंह बेदी ने किया और अतिथियों का स्वागत किया। प्रशिक्षण शिविर में संगठनात्मक विषयों पर मंथन किया गया तथा कार्यकर्ताओं को आगामी गतिविधियों के लिए तैयार किया गया।


