EducationTRENDINGछत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BREAKING : छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सम्पन्न…

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने पांच दिवसीय कार्य का किया समर्थन

BREAKING NEWS : आयोजन के दौरान पांच दिवसीय कार्यप्रणाली का समर्थन करते हुए इसे यथावत रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। कर्मचारी नेताओं ने अपनी उद्बोधन में कहा कि पांच दिवसीय कार्यप्रणाली व्यवस्था केंद्र के साथ साथ विभिन्न राज्यों में यह व्यवस्था लागू करने के पूर्व मध्यप्रदेश सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इसे मध्यप्रदेश में लागू कराया था। इस व्यवस्था को लेकर किसी भी राज्य में विरोध नहीं हो रहा है तो छत्तीसगढ़ में सिर्फ प्रोपेगेंडा के आधार पर निर्णय लिया जाना उचित नहीं है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में सुशासन लाने के लिए आम जनता के हित में ई -ऑफिस कार्यप्रणाली को लागू किया गया हैं। इस व्यवस्था में प्रदेश के अधिकारी -कर्मचारी शनिवार रविवार को भी ऑनलाइन फाइलों का निपटारा कर रहे हैं। इस अवसर पर अधिकारी – कर्मचारी संघ के कार्यों को सुचारू रूप से संचालन के लिए श्रीमती सोनाली तिडकी को महिला प्रकोष्ठ का प्रभार एवं उप संयोजक कांति सूर्यवंशी, जागेश्वर भट्ट, जय प्रकाश दुबे, बजरंग प्रजापति, एडी पवार,राजेश ठक्कर, विनीत वर्मा,सौरभ टंडन, दीपक बेतवार, को बनाया गया है।भैरव नारायण विश्वकर्मा को महासचिव, हीराचन्द बघेल उपाध्यक्ष मंत्रालय कर्मचारी संघ,आर डी मेहरा को कोषाध्यक्ष, डीपी सिंह उपकोषाध्यक्ष, अनिल सोनारे व वीरेन्द्र ध्रुव को सचिव कार्यकारणी सदस्यों सहित 80 पदाधिकारियों की नियुक्ति संयोजक संतोष वर्मा नया रायपुर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा किया गया है
फेडरेशन के नियुक्त पदाधिकारीयो ने संयोजक श्री संतोष वर्मा जी का धन्यवाद ज्ञापित किया है । उनके विश्वास के आधार पर संघ द्वारा अधिकारी कर्मचारी के हितों पर कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button