छत्तीसगढ़धार्मिकरायपुर
Trending

सावन मेले से गुलज़ार रहा रायपुर का आशीर्वाद भवन…

news82express

रायपुर ( न्यूज 82एक्सप्रेस) : कान्यकुब्ज महिला मंडल रायपुर द्वारा आशीर्वाद भवन में दो दिवसीय सावन मेले का आयोजन किया गया. मेले में रायपुर के अलावा अन्य स्थानों से भी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर सहभागिता दिखाईl घरेलू ऊपयोगी सामान, हस्तशिल्प की सजावटी सामग्री एवं विभिन्न स्वादों के पकवान, वस्त्रों, ज्वेलरी और अन्य सामग्री के स्टॉल थेl घरेलू एव्ं महिला उद्मियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय का बेहतर अवसर मिलाlसावन उत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं के पुरुस्कार भी दिया गया साथ ही लक्की ड्रा का भी आयोजन किया गया, जिसमें तीन पुरस्कार दिए गए, अन्य कई चित्ताकर्षक गेम खिलाए गए l पारिवारिक माहौल में मेले का समापन हुआ l समाज के अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा जी और सचिव श्री राजकुमार दीक्षित जी और अन्य पदाधिकारियों के साथ, महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्यों व समाज के कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति मेले में रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button