EXCLUSIVE: नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, राजू दादा और कोसा दादा के मारे जाने के बाद बस्तर में बड़ी सफलता…
लोन वर्राटू अभियान का असर, 64 लाख के 30 ईनामी नक्सली भी शामिल

BREAKING : दंतेवाड़ा, मनोज जनगम (संवाददाता) : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से नक्सल मोर्चे पर बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नारायणपुर जिले में हाल ही में मुठभेड़ के दौरान कुख्यात नक्सली राजू दादा और कोसा दादा के मारे जाने के बाद बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है।
दंतेवाड़ा जिले में कुल 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें से 30 नक्सली इनामी हैं और इन पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये सभी नक्सली दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय और पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करते हुए मुख्यधारा में लौटे।
सरकार की विशेष ‘लोन वर्राटू अभियान’ के तहत यह आत्मसमर्पण कराया गया। आत्मसमर्पण करने वालों में कई सक्रिय हथियारबंद नक्सली भी शामिल हैं।
दंतेवाड़ा एसपी कार्यालय में इस मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान की सफलता को साझा किया।



