क्राइमछत्तीसगढ़वायरल ख़बरें
Trending

BIG BREAKING : जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप चाकू और कुकर के ढक्कन से हमला, देखे वीडियो…

शहर में एक बार फिर जमीन विवाद

BREAKING :  शहर में एक बार फिर जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। इस बार मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। पीड़ित युवक की पहचान ओम यादव के रूप में हुई है, जो कस्तूरबा नगर, जरहा भांटा का निवासी है। गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार जारी है और परिजनों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विवाद जमीन को लेकर शुरू हुआ था। पीड़ित ओम यादव की सौतेली बुआ और उसके पति के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था। लेकिन यह पुरानी रंजिश अब हिंसक रूप ले चुकी है। आरोप है कि सौतेली बुआ और उसके पति ने गुंडों को बुलाकर पहले से ही साजिश रची और योजनाबद्ध तरीके से युवक पर हमला करवाया।

घटना के दिन युवक किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसे रास्ते में घेर लिया गया और चाकू से हमला कर दिया गया। हमलावरों ने न केवल चाकू से उस पर कई वार किए, बल्कि किचन में इस्तेमाल होने वाले प्रेशर कूकर के ढक्कन से भी युवक का सिर फोड़ दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला अत्यंत क्रूर और निर्मम था।

स्थानीय लोगों की मदद से युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि सिर में गंभीर चोट है और कई टांके लगे हैं। वहीं शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरी चोटें आई हैं। युवक इस समय अस्पताल में भर्ती है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इस हमले के बाद पीड़ित युवक के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने सिविल लाइन थाना में आरोपी सौतेली बुआ, उसके पति और अन्य अज्ञात गुंडों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पहले भी कई बार धमकी दी जा चुकी थी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से मामला नहीं लिया, जिससे हमलावरों का हौसला और बढ़ गया।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button