छत्तीसगढ़धार्मिकराजनीतिरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BREAKING : पं. मुन्नालाल शुक्ल स्मृति आशीर्वाद इंग्लिश स्कूल में अतिरिक्त नवीन कक्ष निर्माण का भूमिपूजन कार्य सम्पन्न…

www.news82express.in

BREAKING : रायपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर द्वारा संचालित पं. मुन्नालाल शुक्ल स्मृति आशीर्वाद इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल बैरन बाजार में प्रदत्त सांसद निधि द्वारा नवीन कक्ष निर्माण का आज भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सुनील सोनी जी सांसद रायपुर एवं अध्यक्षता श्री प्रमोद दुबे सभापति नगर पालिक निगम रायपुर उपस्थित रहे। भूमिपूजन का कार्यक्रम पंडित जी के द्वारा मंत्रोपचार के साथ श्री सुनील सोनी सांसद एवं श्री प्रमोद दुबे सभापति नगर पालिक निगम रायपुर, समाज के अध्यक्ष अरूण शुक्ल एवं सचिव सुरेश मिश्र, समाज के पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं स्कूल के बच्चों एवं स्कूल स्टाफ की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सांसद श्री सुनील सोनी जी ने अपने उद्बोधन में देश में नई शिक्षा नीति पर बताया कि अब छात्र अपनी क्षेत्रिय भाषा में भी पढ़ सकते है, उन्होने स्कूली बच्चों से कहा कि वे जब घर से निकले तो पहले घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकले उससे और उर्जा मिलती है और जीवन में हमेशा सत्य बोलें।सभापति श्री प्रमोद दुबे जी ने अपने उद्बोधन में कहा आशीर्वाद इंग्लिश स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार भी मिलता है, जीवन में तरक्की के लिए मृदु व्यवहार एवं कठिन मेहनत बहुत आवश्यक है अपने बड़ो एवं आदर्शो से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। समाज के अध्यक्ष अरूण शुक्ल जी ने बताया कि हमारा मुख्य ध्यान सदैव स्कूल की उन्नति एवं उसके स्तर में सुधार पर केन्द्रित रहता है लगातार स्कूल शिक्षा का विकास एवं संस्कार हमारी प्राथमिकता में रहता है और ये आने वाली कई पीढ़ियों को लाभ पहुंचायेगा। सचिव सुरेश मिश्र जी ने कार्यो की प्रशंसा करते हुए सांसद महोदय से नये रायपुर में समाज के लिए भूमि आबटन की चर्चा करते हुए संबंधित राजस्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन से दूरभाष पर से चर्चा की एवं आश्वासन प्राप्त किया, समाज के लिए यह एक खुशखबरी है। मंत्री जी ने समाज के सदस्यों को चर्चा हेतु आमंत्रित भी किया। आशीर्वाद इंग्लिश स्कूल की प्राचार्या श्रीमती साहिबा खान ने अपने उद्बोधन में स्कूल के विषय में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सहसचिव रज्जन अग्निहोत्री ने किया एवं आभार प्रदर्शन सहसचिव गौरव शुक्ल ने किया।इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष पं. अरूण शुक्ल, सचिव पं. सुरेश मिश्र, सहसचिव पं. रज्जन अग्निहोत्री, पं. गौरव शुक्ल, पं. अतुल पांडेय, पं.राजकुमार अवस्थी, पं. चन्द्रभूषण बाजपेयी, पं. शशिकांत मिश्र, पं. जयदत्त बाजपेयी, पं. चन्द्रिका शंकर बाजपेयी, पं. आर.के.दीक्षित, पं. प्रदीप शुक्ल, पं. पवन मिश्र, पं. सुशील तिवारी, पं. विजय शुक्ल, पं. आलोक पाण्डेय, श्रीमती अर्चना त्रिवेदी, श्रीमती रीता पाण्डेय, श्रीमती सरोजनी बाजपेयी, पं. एस.एस.त्रिवेदी, पं. शिरीष त्रिवेदी, स्कूल स्टाफ एवं छात्र-छात्राऐं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button