TRENDINGक्राइमरायपुर
Trending

1.95 लाख का गबन करने वाला सेल्समेन गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा भी बरामद…

news82express

रायपुर ( न्यूज 82एक्सप्रेस) : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने 1.95 लाख रुपये के गबन के मामले में एक सेल्समेन को गिरफ्तार किया है। आरोपी एमजी रोड स्थित अशोक ब्रदर्स सेनेटरी दुकान में काम करता था और दुकान की रकम बैंक में जमा करने की जिम्मेदारी उसी के पास थी।आरोपी अभिषेक प्रधान ने दुकान से प्राप्त 1.95 लाख रुपये बैंक में जमा करने के बजाय हड़प लिए और फरार हो गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के परिवार ने पहले उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना सिविल लाइन, रायपुर में दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस जांच के दौरान जब आरोपी को पकड़ा गया तो उसके पास से एक चोरी की एक्टिवा भी बरामद की गई।पूछताछ में आरोपी ने बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र से एक्टिवा चोरी करना भी कबूल किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button