HEALTHछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BREAKING : स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत बीरगांव सीएचसी में मेगा हेल्थ कैंप आयोजित…

विधायक मोतीलाल साहू और महापौर डॉ. नंदलाल देवांगन ने किया शुभारंभ, महिलाओं की स्वास्थ्य जांच व चश्मा वितरण

रायपुर।राष्ट्रीय पोषण माह और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम बीरगांव स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक माननीय मोतीलाल साहू एवं महापौर डॉ. नंदलाल देवांगन ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अवसर पर ग्रीन पालना कार्यक्रम के तहत डिस्चार्ज माताओं को 5 प्रकार के पौधे और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। वहीं हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए और भर्ती माताओं एवं बच्चों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और मरीजों से चर्चा कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। विधायक एवं महापौर ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और सुधार हेतु सुझाव भी दिए।

मुख्य सेवाएं जो उपलब्ध कराई गईं:

स्वास्थ्य जांच: उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, एनीमिया, टीबी और सिकलसेल रोग की जांच।

विशेषज्ञ सेवाएं:स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, त्वचा, मानसिक स्वास्थ्य और दंत चिकित्सा सेवाएं।

मातृ एवं शिशु देखभाल: गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, पोषण परामर्श और बच्चों का टीकाकरण।

जागरूकता एवं परामर्श: महिला स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर जागरूकता सत्र।

नेत्र सेवाएं: स्कूली बच्चों की आंखों की जांच और निःशुल्क चश्मा वितरण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button