छत्तीसगढ़धार्मिकरायपुर
Trending

15 मार्च रविवार को कान्यकुब्ज समाज का भव्य होली मिलन समारोह…

News82express

रायपुर ( न्यूज 82एक्सप्रेस) : कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर द्वारा आगामी 15 मार्च रविवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन संध्या 6 बजे से, आशीर्वाद भवन बैरन बाजार रायपुर में किया जा रहा है। समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव राज कुमार दीक्षित ने बताया कि इस अवसर पर समाज के ऐसे दम्पत्ति जिन्होने अपने वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण कर लिये है उनका स्वर्णिम युगल दम्पत्ति सम्मान समारोह, ऐसे सदस्य जिन्होने अपने जीवन के 75 वर्ष पूर्ण कर चुके है उनका वरिष्ठजन सम्मान समारोह एवं समाज के ऐसे सदस्य जिन्होने समाज का सम्मान बढ़ाया है उनका विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मंत्रीगण ने अपनी आने की सहमति प्रदान की है। इस कार्यक्रम के प्रभारी उपाध्यक्ष संजय अवस्थी है। उक्त समारोह में बड़ी संख्या में विप्र जनों को आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button