BREAKING : गोयल ग्रुप का सामाजिक सरोकार: भानुप्रतापपुर के बच्चों को मिले 70 डेस्क-बेंच, शिक्षा में नया उजाला…
भानुप्रतापपुर के सरस्वती शिशु मंदिर को दिए सत्तर नग डेस्क-बेंच

BREAKING NEWS : दुर्गुकोंदल | ग्राम हाहालद्दी — इस क्षेत्र में गोयल ग्रुप द्वारा संचालित श्री बजरंग आयरन ओर माइंस प्रबंधन निरंतर जन-सरोकार से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में आज भानुप्रतापपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के नर्सरी कक्षा के बच्चों को 70 नग डेस्क-बेंच प्रदान किए गए।इस सहयोग से स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों में उत्साह की लहर दौड़ गई, जो अब तक टाटपट्टी पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर थे।
गोयल ग्रुप के सीनियर मैनेजर रवि तिवारी ने जानकारी दी कि—
“हमें DFO वनमंडल पूर्व भानुप्रतापपुर के माध्यम से यह जानकारी मिली कि सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे बिना उचित बैठक व्यवस्था के पढ़ाई कर रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही हमारी टीम ने तत्काल पहल करते हुए डेस्क-बेंच उपलब्ध कराए।“
उन्होंने आगे कहा कि—
“हमारा संस्थान इस क्षेत्र में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के कार्यों में सदैव तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा।”
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहे:
डीएफओ दुलेश्वर प्रसाद साहू
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान
समाजसेवी राजकुमार दुबे
सुमंत सिन्हा
प्राचार्य थानुराम सिन्हा
गोयल ग्रुप के कर्मचारीगण, शिक्षक एवं विद्यार्थी




