क्राइमरायपुरवायरल ख़बरें
Trending
BREAKING RAIPUR : 45 पाव शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…
www.news82express.in
BIG BREAKING : आमानाका पुलिस ने मोहबाबाजार शिवाजी नगर डबरापारा निवासी एक आरोपी को 45 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनू जगत 22 वर्ष अपनी एक्टिवा में उक्त शराब का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने दावा किया कि गांधी जयंती वाले दिन ड्राई डे पर आरोपी शराब बेचने की फिराक में था। मुखबिर के जरिये इसकी सूचना पुलिस को मिली। तुरंत छापा मारकर आरोपी को दबोच लिया गया। आरोपी एक्टिवा की डिक्की में शराब रखे हुए था। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है |



