छत्तीसगढ़धार्मिकरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल ने किया भव्य रुद्राभिषेक, ‘आशीर्वाद’ पत्रिका के 15वें संस्करण का विमोचन…

News82express

रायपुर ( न्यूज 82एक्सप्रेस) : कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर में श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक कर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान आशीर्वाद भवन के द्वितीय तल के ऊपर निर्मित नवीन डोम का उद्घाटन पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय के करकमलों से किया गया। अध्यक्ष सुरेश मिश्रा और सचिव राजकुमार दीक्षित ने बताया कि रुद्राभिषेक में विद्वान आचार्यों द्वारा रुद्राष्टाध्यायी, महामृत्युंजय मंत्र एवं शिव मंत्रों का पाठ किया गया। मुख्य यजमान के रूप में अनुराग-नमिता पांडेय तथा विकास-मोनिका तिवारी ने शिव अर्चना की। कार्यक्रम के संयोजक श्रीकांत अवस्थी रहे। वहीं महिला मंडल द्वारा शिव भजनों का गायन भी किया गया। कार्यक्रम के पश्चात भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई।

इसी अवसर पर अखिल भारतीय विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा से सुसज्जित पत्रिका ‘आशीर्वाद’ के 15वें संस्करण का विमोचन भी किया गया। विमोचन कार्यक्रम में अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राजकुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष नीता अवस्थी, उपाध्यक्ष संजय अवस्थी, कोषाध्यक्ष शरद शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी एवं वरिष्ठ समाजजन उपस्थित रहे। पत्रिका के मुख्य संपादक संजय अवस्थी हैं।

अध्यक्ष सुरेश मिश्रा और सचिव राजकुमार दीक्षित ने बताया कि संस्था द्वारा प्रकाशित इस पत्रिका की मांग पूरे देश में रहती है। पत्रिका में 650 से अधिक विवाह योग्य कान्यकुब्ज युवक-युवतियों के बायोडाटा के साथ समाज के वर्षभर आयोजित कार्यक्रमों की चित्रमयी झलकियां भी शामिल हैं। यह पत्रिका उन अभिभावकों के लिए काफी उपयोगी है जो अपने बच्चों के विवाह के लिए योग्य वर-वधू की तलाश करते हैं।

पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि ‘आशीर्वाद’ वैवाहिक पत्रिका वैवाहिक संबंधों को सरल, पारदर्शी और संस्कारयुक्त बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास है। वहीं पूर्व अध्यक्ष अरूण शुक्ल ने बताया कि पत्रिका के माध्यम से योग्य वर-वधू परिचय, सामाजिक गतिविधियां, प्रेरक विचार और उपयोगी जानकारियां एक मंच पर प्रस्तुत की गई हैं, जिससे समाज को सही मार्गदर्शन मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button