TRENDINGछत्तीसगढ़धार्मिकरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BREAKING: महोत्सव 2025 : सांस्कृतिक रंग में रंगी विप्र महिलाएं और युवतियां

Www.news82express

BREAKING NEWS:  वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले “तीज महोत्सव” का भव्य आयोजन इस वर्ष भी अग्रवाल भवन, पुरानी बस्ती रायपुर में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की विप्र समाज की महिलाओं एवं युवतियों को एक सशक्त सांस्कृतिक मंच प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत और अतिथिगण

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं विशेष अतिथि राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और वंदना कर किया गया।

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं परिषद के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य वक्तव्य

 महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा:

“महिलाएं तीजा अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं, यह हमारी प्राचीन परंपरा है। इस आयोजन के माध्यम से समाज इसे उत्सव के रूप में मना रहा है, जो एक सराहनीय पहल है। सांस्कृतिक आयोजनों से प्रतिभाएं सामने आती हैं और सामाजिक मेल-जोल बढ़ता है।”

 आयोग अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा ने कहा:

“यह देखकर खुशी होती है कि सभी तीज के उल्लास में डूबे हुए हैं। पारंपरिक नृत्यों ने आयोजन को बेहद आकर्षक बना दिया है। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन केवल सांस्कृतिक नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता के लिए भी कई कार्य कर रही है, जैसे ‘चाणक्य स्मृति दिवस’।”

प्रतियोगिताएं एवं प्रतिभागिता

प्रतिभागी जिले:

रायपुर, बिलासपुर, भाटापारा, बलौदाबाजार, बेमेतरा, दुर्ग आदि जिलों से करीब 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिताएं:

• एकल नृत्य

• युगल नृत्य

• समूह नृत्य

• तीज सुंदरी प्रतियोगिता

परिणाम सूची:

एकल नृत्य:

• प्रथम स्थान: स्वीटी शर्मा

• द्वितीय स्थान: अल्पना शर्मा

 युगल नृत्य:

• प्रथम स्थान: सुरभी शर्मा एवं मनका त्रिपाठी

• द्वितीय स्थान: सीमा चोपड़ा एवं रावी चोपड़ा

 समूह नृत्य:

• प्रथम स्थान: महिषासुर मर्दिनी ग्रुप

• द्वितीय स्थान: निधि दीवान ग्रुप

तीज सुंदरी प्रतियोगिता:

• विजेता: श्रीमती उन्नति शुक्ला

सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। अन्य सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

निर्णायक मंडल:

• श्रीमती मनीषा शुक्ला – छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार

• श्रीमती मंजूषा संत – संचालक, मानसी ब्यूटी पार्लर

• श्रीमती वरलक्ष्मी राव – नृत्य 

प्रमुख पदाधिकारी:

अरविन्द ओझा (प्रदेश अध्यक्ष),नमिता शर्मा (महिला अध्यक्ष),सुरेश मिश्रा (राष्ट्रीय महासचिव), सुनील ओझा (प्रदेश महासचिव),अजय अवस्थी, रज्जन अग्निहोत्री, यशवंत पुरोहित, संजय अवस्थी,नितिन कुमार झा (संभागीय अध्यक्ष), सुमन मिश्रा (महिला महासचिव), प्रीति मिश्रा (सांस्कृतिक सचिव),बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, सुमन पाण्डेय, विद्या भट्ट, अनिता राव,अर्चना तिवारी, लक्ष्मी राव, सुनीता शर्मा, रीता-त्रिभुवन तिवारी,सतीश शर्मा, राघवेन्द्र पाठक, रामबृत तिवारी, रवि शर्मा, उमेश शर्मा, नितिन शर्मा, दशरथ शुक्ला, बबीता-मनहरण दुबे, गणेशदत्त झा,बी. शैलजा-राजकुमार, मृणालिका-राजेन्द्र ओझा, राजेश दीक्षित,राघवेन्द्र मिश्रा, नीता अवस्थी, पूर्णिमा शुक्ला, निशा अवस्थी, बी. के. पाण्डेय (बिलासपुर), श्याम तिवारी, चंचल द्विवेदी (दुर्ग),कनकलता मिश्रा, उमा तिवारी (बेमेतरा), रमेश मिश्रा, शैलजा मिश्रा, मनीषा शुक्ला, कीर्ति शर्मा (बलौदाबाजार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button