छत्तीसगढ़धार्मिकरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा स्व. मांगे राम शर्मा की पुण्यतिथि पर निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन

news82express

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फ़ेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रविवार, 5 अक्टूबर 2025 को प्रांतीय कार्यालय, प्रोफेसर कॉलोनी, रायपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने की। इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन के संस्थापक एवं पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय श्री मांगे राम शर्मा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर “निशुल्क परामर्श एवं चिकित्सा शिविर” का आयोजन किया जाएगा।

पहला शिविर 6 अक्टूबर 2025 को एस.के. केयर हॉस्पिटल, पचपेड़ी नाका, रायपुर में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक और दूसरा शिविर 12 अक्टूबर 2025 को छत्रपति शिवाजी उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रोफेसर कॉलोनी, रायपुर में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित होगा। इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क परामर्श के साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, हिमोग्लोबिन, फैटी लिवर आदि की जांच की जाएगी। शिविर का आयोजन एस.के. केयर हॉस्पिटल के सहयोग से किया जा रहा है।

बैठक में प्रदेश महासचिव डॉ. सुनील ओझा, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री एवं त्रिभुवन तिवारी, संभागीय अध्यक्ष नितिन झा, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा, प्रदेश सचिव वीणा मिश्रा एवं रामब्रत तिवारी, सांस्कृतिक प्रभारी प्रीति मिश्रा, मीडिया प्रभारी सुमन पांडेय एवं संभागीय सह सचिव उमेश शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नमिता शर्मा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन रज्जन अग्निहोत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button