TRENDINGधार्मिकरायपुरवायरल ख़बरें
Trending
CG KHABAR : गुढ़ियारी में 4 से 8 अक्टूबर तक पं. धीरेंद्र शास्त्री जी का भव्य धार्मिक आयोजन…
स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में 4 से 8 अक्टूबर तक आयोजन, बसंत अग्रवाल संभालेंगे आयोजन की कमान

BREAKING : रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र की पुण्य भूमि एक बार फिर अध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर होने जा रही है। स्वर्गीय श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 4 से 8 अक्टूबर 2025 तक बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से श्री हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का भव्य आयोजन किया जाएगा।
यह आयोजन धार्मिक श्रद्धा, सामाजिक एकता और अध्यात्मिक चेतना को समर्पित है, जिसकी परंपरा वरिष्ठ समाजसेवी श्री बसंत अग्रवाल वर्षों से निभाते आ रहे हैं। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था एवं संचालन श्री अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

