BIG BREAKING : शासन के आदेश की खुलेआम अवहेलना: रायपुर के रामचंद्र पेट्रोल पंप में बिना हेलमेट मिल रहा पेट्रोल…
राजधानी रायपुर के रामचंद्र पेट्रोल पंप में शासन के आदेशों की खुलेआम अवहेलना, बिना हेलमेट अब भी दिया जा रहा पेट्रोल — स्टाफ को झेलनी पड़ रही है गाली-गलौज और धमकियाँ

BREAKING : राजधानी रायपुर में शासन द्वारा 1 सितंबर से लागू की गई नई गाइडलाइन के तहत “बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं” देने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, लेकिन शहर के भाटागांव क्षेत्र स्थित रामचंद्र पेट्रोल पंप पर इस आदेश का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत के अनुसार, इस पंप में अब भी लगातार बिना हेलमेट आए लोगों को बेधड़क पेट्रोल दिया जा रहा है। यह न केवल शासन के आदेशों की अवहेलना है, बल्कि सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लापरवाही का सीधा प्रमाण भी है।
यह स्थिति न केवल शासन के आदेशों की अवमानना है, बल्कि यह पूरे प्रशासनिक तंत्र को चुनौती देने जैसा है। यह सवाल खड़ा करता है कि जब राजधानी के बीचों-बीच इस तरह नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं, तो अन्य क्षेत्रों की स्थिति क्या होगी? शासन के आदेश का मज़ाक उड़ाते हुए यह पेट्रोल पंप प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है।
आश्चर्य की बात यह है कि इस पूरे मामले के बावजूद अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आम नागरिकों और जिम्मेदार लोगों का मानना है कि यदि ऐसे मामलों पर तुरंत सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो नियम केवल कागजों तक सीमित रह जाएंगे और जनता की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।
पत्रकार द्वारा मौके पर पहुँचकर जब पेट्रोल पंप के मैनेजर और कर्मचारियों से बातचीत की गई, तो उन्होंने स्थिति की गंभीरता को उजागर किया। पंप स्टाफ ने बताया कि जब वे बिना हेलमेट आए ग्राहकों को पेट्रोल देने से मना करते हैं, तो कई बार उन्हें गाली-गलौज, धमकी और यहाँ तक कि मारपीट जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं और मजबूरीवश नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि शासन और जिला प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध क्या कार्यवाही करता है।



