TRENDINGछत्तीसगढ़रायपुर
Trending

निगम प्लेसमेंट यूनियन ने महापौर से वेतन विसंगति और वेतन वृद्धि करने की मांग को लेकर की मुलाक़ात

महापौर से वृद्धि करने की मांग

BREAKING : रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियो ने वेतन विसंगति को लेकर आज महापौर महोदया से की मुलाकात, प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ नगर निगम रायपुर के अध्यक्ष श्री संजय ऐडे सचिव खेमूलाल निषाद उपाध्यक्ष पदाधिकारीगण नरेश निषाद भीम, रवि, प्रमोद फ़ेकर, हेमंत, के. के. सोनकर, अजीत कसार सह सचिव देवेंद्र यादव, यतीश पाठक, लक्ष्मण दिव्य, राजा, होरी, हरीश, पदाधिकारी संजना हालदार, रीता राव नीलू शर्मा, लीलाधर, आदि का कहना है कि निगम में अनेक प्रकार के प्लेसमेंट कर्मचारी विगत 10-12 वर्षो के कार्यरत है और उन्हे केवल कलेक्टर दर पर ही वेतन दिया जा रहा है । वही दूसरी ओर रायपुर नगर निगम द्वारा प्राईवेट संस्था- एंटीट कंसलटेट के माध्यम से बिना प्रशासनिक स्वीकृति के प्लेसमेंट पर कर्मचारी रखकर 45-90 हजार रू भुगतान किया जा रहा है। जबकी प्लेसमेंट में रखे गये कर्मचारियो को केवल कलेक्टर महोदय द्वारा जारी निर्धारित कलेक्टर दर पर ही वेतन भुगतान किये जाने का नियम है। यहॉ तक कि प्लेसमेंट पर रखे गये इंजीनियर, तकनीशियन, टेक्निकल तथा प्रशासकीय प्रबंधक को भी कलेक्टर द्वारा निर्धारित उच्च कुशल दर पर भुगतान किया जाता है ।
प्लेसमेंट कर्मचारी इन्ही विसंगतियो को लेकर महापौर महोदया से मुलाकात की और 10-15 वर्ष पुराने प्लेसमेंट कर्मचारियो के वेतन वृध्दि करने हेतु मांग किया गया जिस पर माननीय महापौर महोदया द्वारा जांच परख कर उचित निर्णय लिये जाने का आश्वासन दिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button