TRENDINGछत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BREAKING NEWS : जनशिकायत पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, शेफ्स किचन को किया सील…

नगर निगम जोन 3 की टीम ने स्वच्छता निरीक्षण में पाई गंदगी और दस्तावेजों की कमी, जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई

BREAKING NEWS : रायपुर :रायपुर नगर निगम के जोन 3 अंतर्गत तेलीबांधा मुख्य मार्ग पर स्थित शेफ्स किचन को स्वच्छता में लापरवाही और जरूरी दस्तावेजों की अनुपस्थिति के चलते तत्काल सीलबंद कर दिया गया। यह कार्रवाई नगर निगम को प्राप्त गंदगी संबंधी जनशिकायत के आधार पर की गई।नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार एवं जोन 3 के जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल के मार्गदर्शन में, नगर निवेश विभाग, स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने स्थल पर जाकर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थल पर गंदगी पाई गई और संबंधित प्रतिष्ठान आवश्यक लाइसेंस एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहा।जनशिकायत की पुष्टि होने पर जोन कमिश्नर श्री जायसवाल के आदेश पर शेफ्स किचन को तत्काल सील कर दिया गया। यह कार्रवाई नगर निगम की “स्वच्छ रायपुर” मुहिम के तहत स्वास्थ्य और स्वच्छता मानकों के उल्लंघन को रोकने की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है।नगर निगम द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि स्वच्छता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और भविष्य में भी जनशिकायतों पर इसी प्रकार त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button