TRENDINGछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BREAKING NEWS : विद्यार्थी परिषद रायपुर महानगर की नई कार्यकारिणी घोषित, डॉ. अनुज शुक्ला अध्यक्ष और सुजल गुप्ता मंत्री निर्वाचित…

गरिमामय वातावरण में हुई घोषणा, संगठन को पाँच क्षेत्रों में बाँटकर संयोजक मंत्रियों की नियुक्ति, कुल 78 सदस्यों की कार्यकारिणी घोषित

BREAKING NEWS : रायपुर | :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रायपुर महानगर की सत्र 2025-26 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा आज एक गरिमामय कार्यक्रम में की गई। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री श्री महेश साकेत एवं प्रदेश मंत्री श्री यज्ञदत्त वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

घोषित कार्यकारिणी में डॉ. अनुज शुक्ला को रायपुर महानगर अध्यक्ष तथा श्री सुजल गुप्ता को महानगर मंत्री के रूप में निर्वाचित किया गया है। डॉ. शुक्ला वर्तमान में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) रायपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं और पूर्व में परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं कैंपस अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभा चुके हैं।

वहीं, रायपुर महानगर मंत्री के रूप में चुने गए सुजल गुप्ता कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के छात्र हैं। वे संगठन में पूर्व में सह मंत्री के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और निरंतर संगठनात्मक कार्यों में योगदान दे रहे हैं।

इस सत्र की कार्यकारिणी में कुल 78 सदस्यों को शामिल किया गया है। संगठन को मजबूती देने हेतु रायपुर महानगर को पाँच क्षेत्रों—उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम एवं नया रायपुर—में विभाजित कर संयोजक मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही, महानगर सह मंत्री के रूप में अन्वित दीक्षित, हर्षित कौर, कुनिका खोडियार, आशीष सिन्हा एवं मन साहू की घोषणा की गई।

अपने उद्बोधन में प्रदेश मंत्री श्री यज्ञदत्त वर्मा ने कहा,

“विद्यार्थियों को अधिक से अधिक जोड़कर राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय करना ही परिषद का ध्येय है।”

वहीं, प्रदेश संगठन मंत्री श्री महेश साकेत ने परिषद की ऐतिहासिक उपलब्धियों, बलिदानों एवं शताब्दी वर्ष यात्रा और “पाँच परिवर्तन” जैसे अभियानों की जानकारी साझा की।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अनुज शुक्ला ने कहा,

“हम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए केयर-रिलेटेड कार्यक्रमों और संस्कार आधारित गतिविधियों को प्राथमिकता देंगे। मैं समस्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देता हूँ।”

महानगर मंत्री सुजल गुप्ता ने कहा,

“हम छात्रों की समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष करेंगे और प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव की माँग को प्रबलता से उठाएँगे।”

कार्यक्रम में परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व पदाधिकारी एवं अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button