
BREAKING NEWS : रायपुर में आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुँचाने वाली कार्टूननुमा, AI-निर्मित अथवा आपत्तिजनक मूर्तियों के विरुद्ध आज सर्व हिंदू समाज ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग की।
ज्ञापन में यह स्पष्ट किया गया कि यदि दुर्गा माता की परंपरागत, धार्मिक स्वरूप से हटकर कोई भी मूर्ति स्थापित की जाती है, या पंडालों में अश्लील गाने, डांस या नशे की स्थिति पाई जाती है, तो आयोजकों के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रमुख माँगें :
-
AI अथवा कार्टूननुमा मूर्तियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
-
माता दुर्गा की मूर्ति परंपरागत स्वरूप — दस भुजाएँ, अस्त्र-शस्त्र सहित, सिंह पर सवार — में ही स्थापित हो।
-
छोटे कपड़े या भड़काऊ स्वरूप वाली मूर्तियों की स्थापना नहीं होनी चाहिए।
-
किसी भी पंडाल में फिल्मी/अश्लील गानों या डांस की अनुमति नहीं हो।
-
शराब सेवन कर पंडाल या विसर्जन में आने वालों पर कार्रवाई हो।
-
यदि किसी पंडाल में धार्मिक गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य होता है तो समिति के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाए।
-
एक स्थायी निगरानी समिति का गठन किया जाए जिसमें प्रशासनिक अधिकारी एवं सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधि शामिल हों।
प्रशासन ने दी सहमति, सोमवार को होगी विस्तृत बैठक
एसपी महोदय ने सर्व हिंदू समाज की मांगों को गंभीरता से लेते हुए निगरानी समिति गठन पर सहमति व्यक्त की है। आगामी सोमवार को समिति के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और आयोजन समितियों के बीच संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी।



