TRENDINGछत्तीसगढ़
Trending

नल में पानी के प्रेशर को लेकर निगम शक्त, सर्वे जारी…

news82express

रायपुर { न्यूज़ 82 एक्सप्रेस } : रायपुर नगर निगम के सभी जोनों के जल विभाग द्वारा शहर में नालियों से होकर गुजर रही जल वितरण पाइपलाइनों एवं घरेलू नल कनेक्शनों का लगातार सर्वे कर शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जल आपूर्ति को सुरक्षित और सुचारु बनाना है।

जल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न वार्डों के टेल-एन्ड्स (Tail Ends) में जल आपूर्ति के दौरान लो-प्रेशर की समस्या सामने आ रही थी। इसके समाधान के लिए पाइपलाइन को बीच से राइजिंग कर काटकर आवश्यक स्थानों पर वॉल्व स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे अंतिम छोर तक पर्याप्त दबाव के साथ जल उपलब्ध कराया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के 70 वार्डों में 45 पानी टंकियों के माध्यम से जल वितरण वाहिनी द्वारा जलप्रदाय सुनिश्चित किया जाता है। अधिकांश क्षेत्रों में पाइपलाइनों को सुरक्षित स्थानों से सावधानीपूर्वक बिछाया गया है। हालांकि, संकरी गलियों एवं एक वार्ड से दूसरे वार्ड में पाइपलाइन बिछाने के दौरान कई स्थानों पर नालियों को क्रॉस करना पड़ता है। ऐसे मामलों में नालियों के प्राकृतिक बहाव (नेचुरल फ्लो) को ध्यान में रखते हुए पाइपों को ऊपर उठाकर क्रॉस कराया गया है।

विगत 2-3 वर्षों में जल विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर उन घरेलू कनेक्शनों को ऊपर शिफ्ट किया गया है, जो नालियों से होकर गुजर रहे थे। वर्तमान में भी लगभग 5 किलोमीटर पाइपलाइन को नालियों के समीप से हटाने के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिन पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि बड़े आकार की जल वितरण पाइपलाइनों को केसिंग लगाकर अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की जा रही है। सभी जोनों में जल बोर्ड की टीमें नियमित मॉनिटरिंग कर रही हैं और जहां भी नालियों से गुजर रही पाइपलाइनों की शिफ्टिंग आवश्यक है, वहां विस्तृत सर्वे कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button