HEALTHTRENDINGछत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान: महिला स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में सार्थक पहल

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत 2 अक्टूबर तक चलेगा महिला स्वास्थ्य केंद्रित यह अभियान, हीरापुर अर्बन पीएचसी में मिला जबरदस्त जनसहयोग

HEALTH : रायपुर। महिला स्वास्थ्य को केंद्र में रखते हुए, “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन पूरे देशभर में किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर 2025 से शुरू होकर 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा, जिसे राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है।इसी कड़ी में 20 सितंबर को रायपुर के हीरापुर अर्बन पीएचसी में इस अभियान के अंतर्गत एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने की। कार्यक्रम में शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, अस्पताल प्रभारी, एवं समस्त स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही।

अभियान के अंतर्गत महिलाओं और किशोरियों के लिए कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिनमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, एनीमिया, टीबी और सिकलसेल जैसे रोगों की जांच शामिल रही। इसके अतिरिक्त स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र, ईएनटी, त्वचा, मानसिक स्वास्थ्य एवं दंत रोग विशेषज्ञों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने निशुल्क परामर्श और उपचार सेवाएं प्रदान कीं।

मातृ एवं शिशु देखभाल के तहत गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच (ANC), पोषण परामर्श और बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। साथ ही, महिला स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

एक खास पहल के तहत स्कूली बच्चों की आंखों की जांच की गई और जिन्हें जरूरत थी, उन्हें निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया। इस अवसर पर 25 किशोरियों को गिफ्ट वाउचर प्रदान किए गए, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रोत्साहन मिला।

कार्यक्रम में कुल रिपोर्ट निम्नानुसार रही:

  • NCD रोगियों की संख्या: 72

  • ANC जाँच: 30

  • स्त्री रोग मामलों की संख्या: 21

  • शिशु रोग: 34

  • दंत रोग: 19

  • हड्डी रोग: 49

  • अन्य रोग: 52
    इसके अलावा, 5 लोगों के वय वंदन और आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

यह अभियान 2 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न सीएचसी, पीएचसी और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में लगातार संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button