गोयल ग्रुप की बजरंग आयरन ओर माइंस में MEMC वीक की शुरुआत, पर्यावरण संरक्षण प्रयासों की सराहना…
www.news82express

BREAKING : गोयल ग्रुप की हाहालद्दी स्थित श्री बजरंग आयरन ओर माइंस में आज खनन पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधि मंडल ने भाग लिया और खदान का निरीक्षण किया।
निरीक्षण दल का नेतृत्व कन्वेनर विजित तभाने ने किया, जिन्होंने बजरंग माइंस प्रबंधन द्वारा किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण और खनिज प्रबंधन कार्यों की सराहना की। दल में अमित तिवारी और सुनील माझी भी शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान मेड़ो स्कूल के बच्चों ने लोकनृत्य सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी अतिथियों ने खूब प्रशंसा की। आयोजन का संचालन प्रवीण सिन्हा ने किया, जिनके आतिथ्य और प्रबंधन की भी विशेष तारीफ की गई।
इस अवसर पर स्थानीय कराटे खिलाड़ी संदीप नेताम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बजरंग माइंस के अधिकारी और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


