TRENDINGछत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending
तनख़ाह कटने से बौखलाए ब्लिंकिट डिलीवरी ब्वॉयज, स्टोर मैनेजर के खिलाफ थाने में आवेदन…
www.news82express

BREAKING : रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार को ब्लिंकिट के डिलीवरी ब्वॉयज का गुस्सा फूट पड़ा। तनख्वाह में कटौती के विरोध में सैकड़ों डिलीवरी कर्मी तेलीबांधा थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
मामला अवंती विहार स्थित ब्लिंकिट स्टोर का बताया जा रहा है, जहां कार्यरत डिलीवरी ब्वॉयज ने आरोप लगाया कि प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी सैलरी में कटौती कर दी है। कर्मचारियों ने स्टोर मैनेजर पर अभद्र व्यवहार और झड़प करने का भी आरोप लगाया।
डिलीवरी ब्वॉयज का कहना है कि लगातार मेहनत के बावजूद उनकी आमदनी घटाई जा रही है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान थाने में काफी संख्या में डिलीवरी कर्मी इकट्ठा हुए और नारेबाजी भी की।


